संविधान और बाबा साहब के सम्मान की रक्षा भाजपा ने की है और करती रहेगी – पूर्व जिलाध्यक्ष धाडीवाल

मुकेश (धनराज) राठौड़

नगर भाजपा ने संविधान गौरव दिवस मनाया

कुक्षी – भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जो बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान के सम्मान का सदा से करता आया है और भाजपा का नेतृत्व भाजपा की सरकार और भाजपा का कार्यकर्ता संविधान आरक्षण और बाबा साहब के सम्मान के लिए कटिबद्ध है,वहीं कांग्रेस ने हमेशा से संविधान के सम्मान को तार-तार किया है और एक साज़िश तहत भारतीय गणराज्य को तोड़ने को आतुर हैं, उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल ने भाजपा नगर मंडल द्वारा संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूप में संबोधित करते हुए कही, वहीं मंचाशीन अतिथि वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक नानूराम जी वर्मा सर ने भी कार्यकर्ताओ अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम में मंचाशीन अतिथि के रूप में नगर मंडलाध्यक्ष युवराज सेप्टा, मोहन चौपडिया, शिवराम निरखे भी मौजूद थे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर के निजी स्कुल में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब और मां भारती के चित्र पर पर तिलक पूजन माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी मनीष भावसार ने देते बताया कार्यक्रम संचालन मंडल महामंत्री जयदीप गूंजाल और आभार लोकेश चौहान ने माना कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर चौराहे पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की गई ,इस अवसर पर पुनम कसेरा, पार्षद संजय सिर्वी, लक्ष्मण बघेल, हर्षित पाटीदार, राहुल जोशी सचिन भावसार, आंनद गुप्ता यश मालवी, धर्मेंद्र सिर्वी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!