भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न,

संवादाता अनूप जायसवाल बदनावर

सभी 6 मंडलो के सक्रिय सदस्य हुए शामिल,

बदनावर। भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती के मार्गदर्शन में इन दिनों पूरे जिले में भाजपा के सम्मेलन हो रहे है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन रविवार को ग्राम कोद में स्थित माली समाज धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा थे। पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व जितेंद्र जाट, नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर मुकाती व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा भी अतिथि रूप में मंचासीन थे। सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। भाजपा के सभी छह मंडलो के अध्यक्षो क्रमश प्रीतेशसिंह पंवार, गोविंद रघुवंशी, संजय सिंह राठौर, संतोष ढोलकिया, धर्मेंद्र राठौड़ व मुन्नालाल पटेल आदि ने अतिथियो का स्वागत किया।

मुख्य वक्ता शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी के नीति सिद्धांत, देशहित में भाजपा के योगदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले 11 वर्षों में देश व जनहित में किये गये कार्य व मुख्य उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने पुराने दिनों को याद कर कहा कि पहले के दौर में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से इस पार्टी को खड़ा किया है। पहले न साधन होते थे और न ही संसाधन। उन्होंने संघर्ष के साथ काम किया। उनकी बदौलत हम यहां तक पहुंचे। हमारा दल कार्यकर्ताओ पर आधारित दल है। हर निर्णय नीचे से ऊपर तक होता है। भाजपा की असली ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि संगठन की नींव बूथ पर रखी जाती है। कार्यकर्ता सक्रियता से काम करे। पूर्व विधायक पाटीदार, अग्रवाल, शर्मा आदि अतिथियो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ईश्वर कटारा ने किया। आभार बखतगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह राठौर ने माना। इस मौके पर बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!